Showing posts with label email filters. Show all posts
Showing posts with label email filters. Show all posts

Friday, August 15, 2008

ब्लॉग की नई पोस्ट के ईमेल प्रचारकों से आज़ादी चाहिए?

सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को बधाइयाँ।

मुझे एक मित्र ने ईमेल करके कहा कि यार! मैं उन ईमेलों से बहुत परेशान हूँ, जिनमें लोग अपने ब्लॉग की नई पोस्ट की सूचना/प्रचार भेजे होते हैं। दिन भर में कम से कम २० ईमेल इस तरह के आते हैं, वो भी ऐसे लोगों के जिन्हें मैं बिल्कुल नहीं जानता।

कल ही मैंने देखा कि इन्हीं चीजों से परेशान होकर ऋषि एस॰ ने एक तरीका बताया कि ब्लॉगस्पॉट सम्बंधी ईमेल से कैसे मुक्त हुआ जाय। मैंने सोचा कि आज स्वाधीनता दिवस पर लोग तरह-तरह की स्वाधीनता की बात कर रहे हैं। मैं ठहरा तकनीकी आदमी, तो सोचा कि जुगाड़ लगाकर ब्लॉग का प्रचार लिए हुए कचरा ईमेलों से कैसे आज़ाद हुआ जाय, तो, क्यों न इस पर ग्राफिकल मदद की एक पोस्ट बनाई जाय!

तो यदि आप भी इस तरह के ईमेलों से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि जीमेल में एक फिल्टर लगाकर कैसे सारे ईमेल रोके जा सकते हैं (लगभग ऐसे ही याहूमेल, रेडिफमेल, हॉटमेल इत्यादि सर्विसों में फिल्टर लगाया जा सकता है)।

१॰ अपने जीमेल में लॉगिन होने के पश्चात, दायीं तरफ, बिलकुल ऊपर देखें, सेटिंस्स (Settings) का विकल्प दिखेगा। उसपर क्लिक करें।



२॰ ढेरों विकल्प आ जायेंगे, उसमें से आप फिल्टर्स (Filters) पर क्लिक करें।



३॰ फिर Create a new filter का विकल्प आयेगा, उस पर क्लिक करें।



४॰ निम्न तस्वीर की भाँति कुछ फॉर्म खुल जायेंगे।



५॰ Has the words का फील्ड देखें, उसमें blogspot टाइप करें। और नीचे मध्य वाले बटन (Test search) पर क्लिक करके सुनिश्चित करें कि अब तक के कितने ईमेल में blogspot नाम का शब्द उपस्थित है।



आप पायेंगे कि बहुत से ऐसे भी ईमेल हैं जिनमें आपके मित्रों, परिचितों या खुद के ब्लॉग से संबंधित बाते हैं। शायद आप उन्हें कभी न हटाना चाहें। इसका भी उपाय है।

६॰ मान लें आपको merekavimitra.blogspot.com से संबंधित ईमेलों से परेशानी नहीं है, तो Doesn't have फील्ड में टाइप करें merekavimitra.blogspot.com और फिर से (Test search) पर क्लिक करें, और सुनिश्चित करें कि पहले से फिल्टर्ड ईमेल में क्या अब कोई merekavimitra.blogspot.com से संबंधित ईमेल है? आप पायेंगे नहीं। मतलब आपका काम हो चुका है। अब आप Next Step पर क्लिक करें।



७॰ निम्न चित्र की भाँति कुछ विकल्प खुल जायेंगे। आप Skip the inbox (archive it) का बटन checked कर दें। इससे आपको blogspot के अवांछित ईमेल नहीं आयेंगे, लेकिन जीमेल में सुरक्षित रहेंगे। बाद में देखना चाहें तो All mail के विकल्प से देख सकते हैं। Creat Filter पर क्लिक करके वांछित फिल्टर बना लें।



इस प्रकार आप अनगिनत फिल्टर बना सकते हैं और किसी भी तरह के अवांछित मेलों से आज़ादी (छुटकारा) पा सकते हैं।

ऐसे ही यदि आप अन्य ब्लॉग URLs से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो फिल्टर बना सके हैं। wordpress ke ब्लॉग के स्पैम से आज़ादी के लिए Has the words में wordpress लिखें और जिस ब्लॉग पते को फिल्टर नहीं करना चाहते, उसे Doesn't have में वो पता भरें। Wordpress के ब्लॉगों के लिए फिल्टर तैयार हो जायेगा।

और कोई सवाल हो तो लिखें।

Back to TOP